देश

बेरोजगारी शीर्ष पर और विकास की गति न्यूनतम, अब पछताये क्या हो, जब चिड़िया चुग गई खेत: मायावती

बसपा अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने बेरोज़गारी शीर्ष पर और विकास दर न्यूनतम होने सम्बंधी आधिकारिक आँकड़ों के हवाले से केंद्र में मोदी सरकार को फिर से जिताने वाले ग़रीब और बेरोज़गारों पर तंज कसते हुए कहा है, “अब पछताने से क्या होगा, जब चिड़िया चुग गयी खेत.”

बेरोजगारी शीर्ष पर और विकास की गति न्यूनतम, अब पछताये क्या हो, जब चिड़िया चुग गई खेत: मायावती
बीएसपी सुप्रीमो मायावती (Photo Credit- ANI)

नयी दिल्ली : बसपा अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने बेरोज़गारी शीर्ष पर और विकास दर न्यूनतम होने सम्बंधी आधिकारिक आँकड़ों के हवाले से केंद्र में मोदी सरकार को फिर से जिताने वाले ग़रीब और बेरोज़गारों पर तंज कसते हुए कहा है, “अब पछताने से क्या होगा, जब चिड़िया चुग गयी खेत.”

मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, “श्रम मंत्रालय ने लोकसभा चुनाव के बाद अब अपने डाटा से इस बुरी खबर को प्रमाणित कर दिया है कि देश में बेरोजगारी की दर पिछले 45 सालों में सबसे अधिक 6.1 प्रतिशत हो चुकी है. परन्तु गरीबी और बेरोजगारी के शिकार करोड़ों लोगों के अब पछताने से क्या होगा, जब चिड़िया चुग गई खेत .”

यह भी पढ़ें : मायावती के साथ गठबंधन फेल होने पर बोले अखिलेश यादव- प्रयोग किया था, भले सफल न रहा हो लेकिन कमियां पता चलीं

उन्होंने देश की विकास दर घट कर न्यूनतम स्तर पर पहुँचने के बारे में कहा, “देश के लिए यह भी अच्छी खबर नहीं है कि भारत के आर्थिक विकास की दर घट कर 5.8 पर आ गई जो बहुत नीचे है.’’

मायावती ने इसकी वजह कृषि विकास दर में गिरावट को बताते हुए कहा, “जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) विकास की यह दर कृषि और फैक्ट्री उत्पाद में भारी गिरावट का परिणाम है. पहले से ही काफी त्रस्त देश की गरीब जनता के जीवन का सही कल्याण कैसे होगा?”

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).