एजेंसी न्यूज

वाराणसी में PM मोदी के खिलाफ BSP प्रत्याशी अतहर जमाल लारी लड़ेंगे चुनाव, 5 सीटों पर बसपा उम्मीदवारों का ऐलान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बृहस्पतिवार को दिन में उत्तर प्रदेश की छह लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद देर शाम पांच और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया.

वाराणसी में PM मोदी के खिलाफ BSP प्रत्याशी अतहर जमाल लारी लड़ेंगे चुनाव, 5 सीटों पर बसपा उम्मीदवारों का ऐलान
मायावती (Photo Credits Twitter

लखनऊ, 2 मई: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बृहस्पतिवार को दिन में उत्तर प्रदेश की छह लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद देर शाम पांच और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. शाम को जारी सूची के अनुसार पार्टी ने रमेश सिंह पटेल को इलाहाबाद, मोइनुद्दीन अहमद खान को श्रावस्ती और हरिशंकर सिंह को भदोही लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने वाराणसी से अतहर जमाल लारी पर भरोसा जताया है. इस सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.

बसपा ने बासगांव लोकसभा सीट से रामसमुझ को मैदान में उतारा है. इसी सूची में पार्टी ने बलरामपुर जिले की गैंसड़ी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मोहम्मद हारिस खान को उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले दिन में पार्टी ने गोंडा से सौरभ कुमार मिश्रा, डुमरियागंज से नदीम मिर्जा और कैसरगंज सीट से नरेंद्र पांडे को टिकट देने का ऐलान किया था. साथ ही नदीम अशरफ को संत कबीर नगर, शिव कुमार दोहरे को बाराबंकी और महशूद अहमद को आजमगढ़ सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).