देश

Haryana Election Results 2024: विनेश फोगाट को मिली जीत पर बृज भूषण का तंज, कहा; कांग्रेस का बंटाधार हो जाएगा, 'ये नायक नहीं खलनायक हैं' (Watch Video)

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित महिला पहलवान विनेश फोगाट जुलाना से कांग्रेस के टिकट पर जीत मिली हैं. विनेश फोगाट को मिली जीत पर बीजेपी नेता बृज भूषण सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है.

Haryana Election Results 2024: विनेश फोगाट को मिली जीत पर बृज भूषण का तंज, कहा; कांग्रेस का बंटाधार हो जाएगा, 'ये नायक नहीं खलनायक हैं' (Watch Video)
Brijbhushan Singh - ANI

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित महिला पहलवान विनेश फोगाट जुलाना से कांग्रेस के टिकट पर जीत  मिली हैं. विनेश फोगाट को मिली जीत पर बीजेपी नेता बृज भूषण सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है. बृज भूषण सिंह ने कहा कि कांग्रेस का बंटाधार हो जाएगा, 'ये नायक नहीं खलानायक हैं. ये तो वहां भी बेमानी करके जीत जाती थी.

वहीं अपनी जीत पर महिला पहलवान से नेता बनी विनेश फोगाट कहा कि मुझे अपना प्यार दिया है. उनके लिए काम करूंगी. राजनीति और कुश्ती दोनों एक साथ नहीं हो सकता है. अब मैं उनके लिए जमीन पर उतर कर काम करूंगी. यह भी पढ़े: Haryana Election Results 2024: हरियाणा में BJP की धमाकेदार जीत! क्या सीएम सैनी को फिर से मिलेगा मौका?

विनेश फोगाट पर बृज भूषण का तंज:

 

विनेश फोगाट ने BJP उम्मीदवार योगेश बैरागी को हराया:

हरियाण विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट जुलाना सीट से बीजेपी उम्मीदवार योगेश बैरागी को हराया है. हालांकी शुरुआती रुझानों में विनेश पिछड़ गई थी. अंतिम के राउंड में उन्होंने जीत हासिल की है. महिला पहलवान विनेश फोगाट ने योगेश बैरागी को 6005 वोटों से मात देते हुए चुनाव जीता हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).