Himachal Pradesh Election: हिमाचल में बागियों पर BJP का एक्शन, 5 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने को लेकर सोमवार को अपने पांच बागी नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया.
नयी दिल्ली/शिमला, 31 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले, राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने को लेकर सोमवार को अपने पांच बागी नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया. Morbi Bridge Collapsed: मोरबी हादसे को लेकर PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, प्रभावित लोगों की हर मदद पर दिया जोर
निलंबित किये गये भाजपा नेताओं में पूर्व विधायक--तेजवंत सिंह नेगी (किन्नौर), किशोरी लाल (अन्नी), मनोहर धीमान (इंदोरा), के एल ठाकुर (नालागढ़)-- और पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष कृपाल परमार शामिल हैं.
भाजपा द्वारा इन नेताओं को टिकट नहीं दिये जाने पर वे सभी अपनी-अपनी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. परमार फतेहपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.
पार्टी के एक बयान में कहा गया है, ‘‘भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है.’’
भाजपा के दर्जन भर से अधिक नेताओं के निर्दलीय चुनाव लड़ने के चलते पार्टी 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुश्किल स्थिति का सामना कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

