देश

बीजेपी ने दिया बयान, कहा- अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद दिया

बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराएं हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के कदम को ऐतिहासिक करार दिया. कहा कि अनुच्छेद 370 ने राज्य को सिर्फ बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद दिया. उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को वहां से भागना पड़ा और आज तक उनके साथ न्याय नहीं हुआ.

बीजेपी ने दिया बयान, कहा- अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद दिया
बीजेपी (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली : बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराएं हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार (Central Government) के कदम को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार देते हुए मंगलवार को जोर दिया कि अनुच्छेद 370 (Article 370) ने राज्य को सिर्फ बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद दिया.

जम्मू कश्मीर संबंधित गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश सांविधिक संकल्प एवं विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए बीजेपी के जुगल किशोर शर्मा ने यह आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार हैं.

यह भी पढ़ें : अनुच्छेद 370 रद्द: भारत के एक्शन से तिलमिला पड़े शाहिद अफरीदी कही ये बड़ी बात…

उन्होंने कहा, ‘‘ अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर और भारत के बीच दूरियां बढ़ाईं और बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद को जन्म दिया.’’ शर्मा ने कहा कि राज्य को बहुत सारे पैसे दिए गए लेकिन राज्य के कुछ परिवारों तक ही रह गया.

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को वहां से भागना पड़ा और आज तक उनके साथ न्याय नहीं हुआ. उनको आप कुछ भी नहीं दे दें, लेकिन जन्मभूमि से अलग होकर रहने कमी की भरपाई किसी चीज से नहीं हो सकती. उनका पुनर्वास जरूरी है. बीजेपी सांसद ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाकर सरकार इतिहास रचा जा रहा है उससे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और दीनदयाल का सपना पूरा हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).