देश

दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी के नए प्रदेश प्रभारियों की बुलाई बैठक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों में फेरबदल के कुछ दिनों बाद पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को यहां अपनी पहली बैठक बुलाई है. यह बैठक पार्टी मुख्यालय में दोपहर बाद होगी, जिसमें भाजपा महासचिव बी. एल. संतोष भी मौजूद रहेंगे.

दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी के नए प्रदेश प्रभारियों की बुलाई बैठक
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (Photo Credits-BJP Twitter)

नई दिल्ली, 18 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों में फेरबदल के कुछ दिनों बाद पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार (आज) को यहां अपनी पहली बैठक बुलाई है. यह बैठक पार्टी मुख्यालय में दोपहर बाद होगी, जिसमें भाजपा महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष भी मौजूद रहेंगे. अपनी कोर टीम की नियुक्ति के महीनों बाद दिवाली (Diwali) से एक दिन 13 नवंबर को भाजपा प्रमुख ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए थे.

नई नियुक्तियों में चार नेताओं को पदोन्नति मिली थी, जिनमें जय पांडा, सी.टी. रवि, अमित मालवीय और संबित पात्रा शामिल हैं. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभालने वाले पांडा को असम और दिल्ली में दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं हैं. वहीं महासचिव के पद पर पदोन्नत होने के बाद कर्नाटक के सी.टी. रवि को तीन राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गोवा का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा अमित मालवीय को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं.

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार आज 7वीं बार लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह, जेपी नड्डा होंगे शामिल

पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा को मणिपुर का प्रभारी बनाया गया है, जबकि डी. पुरंदेश्वरी को ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है. इससे पहले यहां अरुण सिंह ने कार्यभार संभाला था, जिन्हें अब राजस्थान का प्रभार दिया गया है. सिंह नड्डा की कोर टीम का हिस्सा हैं और उन्हें पहले महासचिव नियुक्त किया गया था. राधामोहन सिंह, जिनके मंत्री के तौर पर काम ने केंद्र सरकार को प्रभावित किया था, उन्हें ओम माथुर की जगह उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 07:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).