बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए दिसंबर में होगा चुनाव, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव (Election) का ऐलान किया है. जेपी नड्डा ने कहा कि इस साल दिसंबर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

जेपी नड्डा (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP National President) पद के लिए चुनाव (Election) का ऐलान किया है. जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि इस साल दिसंबर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा. इसकी के साथ जेपी नड्डा (JP Nadda) ने यह भी कहा कि दुनिया में केवल 8 देश हैं जिनकी आबादी हमारी पार्टी के सदस्यों से अधिक है. बताना चाहते है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) वर्तमान में पार्टी के अध्यक्ष हैं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के बाद जब अमित शाह को (Amit Shah) मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली, उसके बाद से ही भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चाएं चल रही हैं. पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद सिद्धांत’ के तहत पार्टी से जुड़ा कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा पद पर नहीं रह सकता, इसलिए जेपी नड्डा (JP Nadda) को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह भी पढ़े-जेपी नड्डा को बनाया गया बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गुरूवार को सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार भाजपा की सदस्यता में 7 करोड़ की वृद्धि होने जा रही है. 11 करोड़ सदस्यों में इन सदस्यों के जुड़ने से अब पार्टी के सदस्यों की संख्या 18 करोड़ होगी.

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने आगे बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी वर्गों में रुझान देखा गया. सेना के अफसर, खिलाड़ी और समाज के सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा (BJP) में शामिल होने में अपनी रुचि दिखाई. उन्होंने कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल (West Bengal) और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भी बीजेपी की सदस्यता को लेकर विशेष रुझान दिखाई दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट