देश

गुजरात: बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को उतारा मैदान में, राधनपुर सीट से लड़ेंगे उपचुनाव

भाजपा ने देश के विभिन्न राज्यों में 38 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये 38 उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की इन सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं. पार्टी ने गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोरको मैदान में उतारने का फैसला किया है

गुजरात: बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को उतारा मैदान में, राधनपुर सीट से लड़ेंगे उपचुनाव
अल्पेश ठाकोर (Photo Credit- ANI)

गांधीनगर: भाजपा ने देश के विभिन्न राज्यों में 38 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये 38 उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की। इन सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं. पार्टी ने गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर (Alpesh Thakor) को मैदान में उतारने का फैसला किया है. 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए ठाकोर ने भाजपा में शामिल होने के लिए विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था. वह अब राधनपुर से चुनाव लड़ेंगे, इसी सीट पर उन्होंने पहले जीत हासिल की थी. कांग्रेस छोड़ चुके एक और नेता धवलसिंह नरेंद्रसिंह जाला भाजपा के टिकट पर बायद से चुनाव लड़ेंगे.

भाजपा कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया. इन 38 सीटों में से 10 सीटें उत्तर प्रदेश, छह सीटें गुजरात, पांच सीटें केरल, चार सीटें असम, दो..दो सीटें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और सिक्किम तथा एक..एक सीट बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना से है. यह भी पढ़े: गुजरात: बीजेपी में शामिल हुए अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला

उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। इसी दिन हरियाणा और महाराष्ट्र में भी राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2019 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).