बिहार: बीजेपी विधान परिषद के सदस्य सूरज नंदन कुशवाहा का निधन, पार्टी में शोक की लहर
बिहार विधान परिषद के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के वरिष्ठ नेता डॉ़ सूरज नंदन कुशवाहा (Dr. Suraj Nandan Kushwaha) का हृदय गति रुकने से शनिवार तड़के निधन हो गया......
पटना: बिहार विधान परिषद के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के वरिष्ठ नेता डॉ़ सूरज नंदन कुशवाहा (Dr. Suraj Nandan Kushwaha) का हृदय गति रुकने से शनिवार तड़के निधन हो गया. कुशवाहा के परिजनों के मुताबिक पटना सिटी आवास पर तीन बजे सुबह उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी. आनन-फानन में इन्हें सांई अस्पताल और फिर मगध अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
उनके निधन की खबर सुनते ही बिहार भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है. निधन की खबर मिलते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar), उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi), पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव (Nand Kishore Yadav), स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) सहित तमाम नेता उनके आवास पहुंचे और शोकसंतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. कुशवाहा के निधन पर राज्यपाल लालजी टंडन (Lalji Tandon) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है.
बिहार के राज्यपाल सूरज नंदन कुशवाहा के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "कुशवाहा बेहद मिलनसार और सामाजिक सरोकारों वाले नेता थे. उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है." बिहार के मुख्यमंत्री ने कुशवाहा के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "राजनीति में सूरज नंदन कुशवाहा की कमी जरूर खलेगी."
यह भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी आज वाराणासी और गाजीपुर दौरे पर, 15 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
उन्होंने कहा कि कुशवाहा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इसके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय (Nityanand Rai), बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. कुशवाहा विधान परिषद सदस्य के अलावा भाजपा के कई पदों पर भी रह चुके हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2018 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

