देश

AAP Minister Atishi On BJP: बीजेपी केजरीवाल को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, उन्हें एक कोठरी में रखा गया, जहां कूलर की सुविधा भी नहीं दी गई; आतिशी का बीजेपी पर आरोप-Video

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोर्ट के आदेश पर बाहर आएं थे, अब वे फिर से जेल चले गए है. ऐसे में अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है की केजरीवाल को वे जेल में प्रताड़ित कर रहे है और एक कोठरी में उन्हें रखा गया है, जहां एक कूलर तक नहीं है.

AAP Minister Atishi On BJP: बीजेपी केजरीवाल को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, उन्हें एक कोठरी में रखा गया, जहां कूलर की सुविधा भी नहीं दी गई; आतिशी का बीजेपी पर आरोप-Video
Credit -ANI

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोर्ट के आदेश पर बाहर आएं थे, अब वे फिर से तिहाड़ जेल चले गए है. अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है की केजरीवाल को वे जेल में प्रताड़ित कर रहे है और उन्हें एक कोठरी में रखा गया है, जहां एक कूलर तक की सुविधा नहीं दी गई. आतिशी ने कहा की ऐसे समय , जब दिल्ली का तापमान 48 डिग्री पहुंच रहा है, 50 डिग्री पहुंच रहा है. तिहाड़ जेल में कुख्यात आरोपियों के लिए कूलर की व्यवस्था की जाती है.

ऐसे में दिल्ली के सीएम को इस तपती हुई गर्मी में कूलर नही दिया गया. आतिशी ने कहा की ,बीजेपी और एलजी से मैं यह पूछना चाहती हूं की ,' कितना नीचे गिरोगे. क्या आपकी क्रूरता की कोई सीमा नहीं है. एक शुगर के मरीज को जिसे 30 साल से डायबिटीज है. यह भी पढ़े :Rahul Gandhi In Tamil Nadu: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम दिवंगत करुणानिधि की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली दी, कहा – उन्होंने तमिल लोगों की संस्कृति और भाषा की रक्षा की – Video

देखें वीडियो :

उन्होंने कहा की ,' मैं बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी को कहना चाहती हूं की ,' दिल्ली की जनता आपको कभी माफ़ नहीं करेगी. केजरीवाल को आप इतना प्रताड़ित करेंगे तो दिल्ली के लोग ही क्या आपको भगवान भी माफ़ नहीं करेंगे. उन्होंने कहा की , जब सीएम केजरीवाल जेल गए तो उन्होंने अपना वजन कराया तो उनका वजन 61 किलों निकला.

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी प्रशासित तिहाड़ जेल को डर लगा गया, उनको यह समझ में आ गया की ,' अगर यह बात देश ,दुनिया ,कोर्ट के सामने आ गई की, तो सभी को पता चल जाएगा की केजरीवाल का वजन 61 किलों हो गया, तो उन्होंने दूसरी वजन करने की मशीन लाई, और फिर वजन कराया , उसमे 64 किलों वजन निकला, इसके बाद तीसरी मशीन लेकर आएं और फिर वजन किया गया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2024 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).