मुंबई में BMC चुनाव को लेकर BJP की तैयारियां जोरों पर, उम्मीदवार चयन के लिए 20 सदस्यीय समिति गठित; अमित साटम-आशीष शेलार सहित ये नेता शामिल

(Photo Credits IANS)

BMC Elections 2026:  महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 महानगरपालिकाओं में 15 जनवरी 2026 को चुनाव होने जा रहे हैं. इन चुनावों की तैयारियों में भाजपा (BJP) जोर-शोर से जुटी हुई है.  जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन और चुनाव रणनीति तय करने हेतु 20 सदस्यीय चुनाव समिति गठित की है. इस समिति के कंधों पर अब भाजपा उम्मीदवारों को चुनाव जीताने की जिम्मेदारी होगी.

20 नेताओं की टीम गठित

भाजपा ने चुनाव में केवल एक या दो नहीं, बल्कि 20 वरिष्ठ नेताओं की समिति बनाकर मैदान में उतारा है. इस समिति में अमित साटम- अध्यक्ष, भाजपा मुंबई, आशीष शेलार – कैबिनेट मंत्री और चुनाव प्रभारी, सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. यह भी पढ़े: VIDEO: BMC चुनाव से पहले सीएम फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर तंज, पुराने रिश्तों की याद दिलाते हुए गाया गीत ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, यार ने ही…

भाजपा की चुनाव समिति (BMC 2026)

  1. अमित साटम – अध्यक्ष, भाजपा मुंबई

  2. आशीष शेलार – कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र राज्य और चुनाव प्रभारी

  3. पीयूष गोयल – केंद्रीय मंत्री

  4. विनोद तावड़े – राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा

  5. राहुल नार्वेकर – अध्यक्ष, महाराष्ट्र विधानसभा

  6. मंगल प्रभात लोढ़ा – कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र राज्य

  7. प्रवीण दारकेकर – समूह नेता, विधान परिषद

  8. अतुल भातखलकर – विधायक

  9. भाई गिरकर – पूर्व मंत्री

  10. योगेश सागर – विधायक

  11. पराग अलवाणी – विधायक

  12. मिहिर कोटेचा – विधायक

  13. प्रसाद लाड – विधायक

  14. श्रीमती मनीषा चौधरी – विधायक

  15. श्रीमती चित्रा वाघ – विधायक

  16. राजेश शिरवाडकर – महासचिव, मुंबई भाजपा

  17. गणेश खनकर – महासचिव, मुंबई भाजपा

  18. आचार्य पवन त्रिपाठी – महासचिव, मुंबई भाजपा

  19. श्रीमती श्वेता पारुलकर – महासचिव, मुंबई भाजपा

  20.    प्रभाकर शिंदे – पूर्व समूह नेता, महानगरपालिका

    227 सीटों पर होने हैं चुनाव

मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) महाराष्ट्र की सबसे बड़ी और सबसे धनी नगरपालिकाओं में से एक है. यहां  कुल 227 सीटें हैं। ये सीटें 2017 के चुनाव के बाद लगभग 8 साल बाद फिर से चुनाव के लिए खुल रही हैं.

बीजेपी-शिंदे गुट साथ में लड़ेगी चुनाव

इस बार के BMC चुनाव में भाजपा और शिंदे गुट यानी शिवसेना साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. फिलहाल महाराष्ट्र में अजित पवार की पार्टी, NCP, चुनाव में साथ देगी या नहीं, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.

विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव में उम्मीदवारों का चयन और गठबंधन की रणनीति बड़े पैमाने पर जीत की दिशा तय करेगी। भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को समिति में शामिल कर यह सुनिश्चित किया है कि सभी इलाकों में उम्मीदवारों का चयन संतुलित और रणनीतिक रूप से किया जाए.

Share Now

संबंधित खबरें

Karnataka River Tragedy: कर्नाटक नदी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई, सीएम सिद्धारमैया ने किया 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, बल्ले के बाद गेंद से भी जोफ्रा आर्चर ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड