आकाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस, इंदौर नगर निगम के अफसर की बैट से की थी पिटाई

भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय को बीजेपी अनुशासन समिति ने इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटने के मामले में गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आकाश बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और उन्हें भोपाल की विशेष अदालत से कुछ दिनों पहले जमानत मिली है.

आकाश विजयवर्गीय (Photo Credits: ANI)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक आकाश विजयवर्गीय (Akash Vijayvargiya) को बीजेपी अनुशासन समिति ने इंदौर (Indore) नगर निगम के एक अधिकारी को क्रिकेट बैट (Cricket Bat) से पीटने के मामले में गुरुवार को कारण बताओ नोटिस (Showcause Notice) जारी किया है. आकाश बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और उन्हें भोपाल (Bhopal) की विशेष अदालत से कुछ दिनों पहले जमानत मिली है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाश विजयर्गीय से जुड़े घटनाक्रम पर गहरा संज्ञान लेते हुए नसीहत दी थी कि ‘बेटा किसी का हो, मनमानी नहीं चलेगी,’ हालांकि पीएम मोदी ने इस संदर्भ में किसी का नाम नहीं लिया था.

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी संसदीय पार्टी की बैठक में पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा था, ‘बेटा किसी का हो, ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.' उन्होंने कहा था कि किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, जो पार्टी का नाम कम करता है, अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा था कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यह सभी पर लागू है. यह भी पढ़ें- इंदौर नगर निगम के अफसर को बैट से पीटने के आरोपी आकाश विजयवर्गीय को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले इंदौर नगर निगम का दल गंजी परिसर क्षेत्र में एक जर्जर मकान को गिराने को पहुंचा था. इसकी सूचना मिलने पर बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की नगर निगम कर्मियों से नोकझोंक हो गई और आकाश ने नगर निगम अधिकारी की क्रिकेट बैट से पिटाई कर दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड