बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछा, टुकड़े-टुकड़े गैंग की फाइल क्यों दबाए बैठे हैं?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेएनयू का मुद्दा गूंज रहा है. भाजपा ने देश-विरोधी नारे लगाने के कथित आरोपी कन्हैया कुमार व उमर खालिद के खिलाफ चार्जशीट दायर न होने पर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है.
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेएनयू का मुद्दा गूंज रहा है. भाजपा ने देश-विरोधी नारे लगाने के कथित आरोपी कन्हैया कुमार व उमर खालिद के खिलाफ चार्जशीट दायर न होने पर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा है, "कन्हैया और उमर खालिद जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग की फाइल क्यों दबाकर बैठे हैं?"
जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, "कन्हैया, उमर खालिद और अन्य ने जेएनयू में देशविरोधी भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाए. एजेंसियों ने जांच करते हुए जनवरी, 2019 में चार्जशीट की तैयारी की, मगर केजरीवाल सरकार ने अनुमति नहीं दी. एक साल बाद भी केजरीवाल सरकार ने मंजूरी नहीं दी.केजरीवाल को दिल्ली को बताना चाहिए कि क्यों वे देश को तोड़ने वालों का समर्थन कर रहे हैं. यह भी पढ़े: दिल्ली: JNU राजद्रोह मामले की सुनवाई 23 जुलाई तक स्थगित, दीपक सेहरावत ने राज्य सरकार वाली याचिका को दी मंजूरी
उधर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा, "सर जी! चिंता न करें, आप सिर्फ इतना बताएं कि कन्हैया और उमर खालिद जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग की फाइल क्यों दबाकर बैठे हैं? आप शरजील इमाम पर केस को मंजूरी देंगे या नहीं? आप दंगाइयों को इनाम और खैरात में सरकारी नौकरी क्यों बांट रहे हैं?"
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2020 12:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

