पंजाब में रोड शो के दौरान सनी देओल को महिला ने किया किस, वीडियो वायरल
इस दौरान लोगों को लगा कि वह उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए आई है लेकिन इस दौरान महिला ने सनी देओल को पहले तो गले लगाया और फिर उनके गालों को चूम लिया.
नई दिल्ली. पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोककर राजनीति में एंट्री करने वाले बॉलिवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने गुरुवार को बटाला में रोड शो किया. इस दौरान उन्हें समर्थकों का जमकर समर्थन मिला. सनी देओल (Sunny Deol) के रोड शो के दौरान एक महिला ने आकर उन्हें चूम लिया. इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, बटाला में रोड शो के दौरान बीजेपी प्रत्याशी सनी देओल (Sunny Deol) की ट्रक पर एक महिला समर्थक चढ़ आई.
इस दौरान लोगों को लगा कि वह उनके साथ (Sunny Deol) फोटो खिंचाने के लिए आई है लेकिन इस दौरान महिला ने सनी देओल (Sunny Deol) को पहले तो गले लगाया और फिर उनके गालों को चूम लिया. इसे देखकर सनी (Sunny Deol) भी हैरान हो गए. महिला सनी देओल (Sunny Deol) को किस करके गाड़ी से नीचे उतर आई. यह भी पढ़े-सनी देओल ने राजनीति के लिए छोड़ दी मायानगरी मुंबई, गुरदासपुर बनी उनकी नई कर्मभूमि
#WATCH: Actor-turned-politician Sunny Deol who is the BJP candidate from Gurdaspur Lok Sabha seat was kissed on his cheek by a woman during his roadshow in Batala, Punjab yesterday. pic.twitter.com/YTQvNDzRYL
— ANI (@ANI) May 9, 2019
सनी देओल (Sunny Deol) ने हाल ही में राजनीति जॉइन की है. उन्होंने पहले बीजेपी (BJP) की सदस्यता ली, बाद में पार्टी ने उन्हें पंजाब की गुरदासपुर (Gurdasour) से लोकसभा का उम्मीदवार भी बनाया. सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों मुंबई से दूर पंजाब में जमकर कैम्पेन भी कर रहे हैं.
ज्ञात हो कि पंजाब में 19 मई को आखिरी चरण में मतदान होना है. नतीजे 23 मई को आएगा. पंजाब की गुरदासपुर सीट पर सनी देओल (Sunny Deol) का मुकाबला मौजूदा सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ से है. पहले ये लोकसभा सीट बीजेपी के कब्जे में थी और यहां से पार्टी के दिग्गज नेता और बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना चुनाव जीतते रहे हैं. उनके निधन के बाद बीजेपी ने ये सीट गंवा दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

