राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: बीजेपी ने 131 उम्मीदवारों की घोषणा की, 25 नए चहरों को दिया टिकट
भाजपा ने राजस्थान विधानसभा की 200 में से 131 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची रविवार को घोषित कर दी. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन की अपनी पारंपरिक सीट से ही चुनाव लड़ेंगी.
नयी दिल्ली: भाजपा ने राजस्थान विधानसभा की 200 में से 131 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची रविवार को घोषित कर दी. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन की अपनी पारंपरिक सीट से ही चुनाव लड़ेंगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के साथ बैठक के बाद नामों की घोषणा की. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा अन्य शीर्ष नेता भी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें-
राजे भी बैठक में शामिल हुईं. पार्टी ने अपने लोकसभा सांसद सोना राम चौधरी को भी विधानसभा चुनाव में उतारा है और 12 महिलाओं को टिकट दी है. नड्डा ने कहा कि पार्टी ने 25 नए चेहरों को टिकट दिया है. भाजपा सूत्रों ने बताया कि पहली सूची में 85 मौजूदा विधायकों को जगह दी गई है.
नड्डा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी सीटों के लिए जिन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई वे बैठक में मौजूद थे. अन्य प्रत्याशियों के नामों की भी जल्द घोषणा की जाएगी.’’ यह भी पढ़ें- राजस्थान में कांग्रेस के हाथों में आ सकती है सत्ता की कमान, जानें क्या कहतें हैं प्री-पोल सर्वे के नतीजे
उप चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद राज्य में फिर से अपनी जमीन जमाने में जुटी कांग्रेस से भाजपा को कड़ी चुनौती मिल रही है. कई चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भी कांग्रेस को प्रदेश में भाजपा पर बढ़त लेते हुए दिखाया गया है हालांकि भाजपा का दावा है कि विपक्षी चुनौती का मुकाबला करने के लिये तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2018 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

