प्रधानमंत्री पर उर्मिला मातोंडकर का बड़ा हमला, कहा- मजाक है मोदी की बायोपिक क्योंकि उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया
उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म एक मजाक है क्योंकि उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया.
मुंबई: उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म एक मजाक है क्योंकि उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया. मुंबई मराठी पत्रकार संघ से बातचीत के दौरान मातोंडकर ने यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘‘उनके (मोदी) जीवन पर बनी फिल्म और कुछ नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पर एक मजाक है क्योंकि 56 इंच के सीने का दावा करने वाले कुछ भी करने में बुरी तरह विफल रहे हैं। उनके जीवन पर बनी फिल्म लोकतंत्र, गरीबी और भारत की विविधता पर मजाक है.’’
अभिनेत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन पर और उनके अधूरे वादों पर कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए थी. विवेक ओबेरॉय स्टारर यह बायोपिक पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान इसकी रिलीज पर रोक लगा दी. मातोंडकर ने कहा, ‘‘इससे बुरा क्या हो सकता है कि लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने पांच साल में एक संवाददाता सम्मेलन नहीं किया.’’ यह भी पढ़े: पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक: विवेक ओबेरॉय की गुजारिश- फिल्म को रिलीज होने दिया जाए
अभिनेत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत स्तर पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे का समर्थन करती हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्तिगत स्तर पर मैं मराठी मुद्दे का पूर्ण समर्थन करती हूं और हमेशा करूंगी। मेरा समर्थन करने के लिए मैं राज ठाकरे को धन्यवाद देती हूं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

