देश

Bihar: जब हसनपुर में RJD नेता तेज प्रताप यादव जलेबियां बनाते आए नजर, देखें VIDEO

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अक्सर अपने बयानों और अंदाज के कारण सुर्खियों में रहते हैं. एक ऐसा ही वीडियो फिर से सामने आया है. इस वीडियो तेज प्रताप अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. दरअसल तेज प्रताप यादव विधानसभा क्षेत्र हसनपुर पहुंचे हुए थे. इस दौरान उनकी नजर एक जलेबी वाले पर पड़ी. उसके बाद तेज प्रताप भी उसके पास पहुंच गए. फिर क्या तेज प्रताप ने जलेबी बनाना शुरू कर दिया. तेज प्रताप ने इसका वीडियो खुद अपने ट्वीट किया है.

Bihar: जब हसनपुर में RJD नेता तेज प्रताप यादव जलेबियां बनाते आए नजर, देखें VIDEO
जलेबी बनाते हुए तेज प्रताप यादव ( फोटो क्रेडिट- Twitter)

पटना:- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अक्सर अपने बयानों और अंदाज के कारण सुर्खियों में रहते हैं. एक ऐसा ही वीडियो फिर से सामने आया है. इस वीडियो तेज प्रताप अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. दरअसल तेज प्रताप यादव विधानसभा क्षेत्र हसनपुर पहुंचे हुए थे. इस दौरान उनकी नजर एक जलेबी वाले पर पड़ी. उसके बाद तेज प्रताप भी उसके पास पहुंच गए. फिर क्या तेज प्रताप ने जलेबी बनाना शुरू कर दिया. तेज प्रताप ने इसका वीडियो खुद अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है.

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर के कहा, हसनपुर की हवाओं में एक अलग ही मिठास है. हसनपुर की मिठास सीधा अंतरात्मा को तृप्त करती है. हसनपुर ज़िन्दाबाद. तेज प्रताप यादव विधानसभा क्षेत्र हसनपुर से जीत के आए हैं. जिसके बाद वहां पर लोगों की समस्या और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक अस्पताल का अचानक दौरा भी किया लोगों से बातचीत की. Youngest Mayor in India: 21 साल की आर्या राजेंद्रन बनेंगी तिरुवनंतपुरम की मेयर, देश में अब तक की सबसे युवा महापौर.

तेज प्रताप का VIDEO

गौरतलब हो कि इससे पहले तेज प्रताप पीली धोती और राधे-राधे जपते नजर आए थे. तेज प्रताप यादव हमेशा अलग अंदाज में दिखते हैं. इससे पहले वो एक बार भगवान कृष्‍ण की तरह कपड़े पहने नजर आए थे. तो वहीं महा शिवरात्रि के दिन उन्हें शिव जी के अवतार में नजर आए. वैसे उनके इस अंदाज को लोग काफी पसंद भी करते हैं. ऐसे कई वीडियो उन्होंने पहले भी शेयर किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).