Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार आज शाम 9वीं बार लेंगे बिहार के CM के रूप में शपथ, BJP के समर्थन से बनाएंगे सरकार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार राज्य में 9वीं बार बीजेपी की मदद से सरकार बनाने जा रहे हैं.
Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. राजभवन से इस्तीफा सौंप कर वापस आने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। महागठबंधन की सरकार समाप्त हो गई है. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार राज्य में 9वीं बार बीजेपी की मदद से सरकार बनाने जा रहे हैं.
राजभवन में शाम पांच बजे शपथ ग्रहण होगा, शपथ ग्रहण में जहां नीतीश कुमार सीएम के रूप में शपथ लेंगे. वहीं बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इन दोनों नेताओं को पार्टी ने विधायक दल का नेता चुन लिया है. यह भी पढ़े: Nitish Kumar Resigns: मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, अब महागठबंधन’ से अलग होकर नया गठबंधन बनाएंगे- नीतीश कुमार
नीतीश कुमार आज शाम सीएम पद की लेंगे शपथ:
Nitish Kumar submits BJP's letter of support to Governor Rajendra Arlekar, Governor accepts the letter. https://t.co/ObsS1JlYbr
— ANI (@ANI) January 28, 2024
Tweet:
CM Nitish Kumar and two Deputy CMs from BJP likely to take oath today: Bihar BJP Sources
— ANI (@ANI) January 28, 2024
राज भवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू:
राज भवन इ शाम पांच बजे शपथ ग्रहण होगा. शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. शपथ ग्रहण में जहां जेडीयू और बीजेपी के नेता तो शामिल होंगे ही. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार पहुंचे रहे हैं. कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण में जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

