देश

बिहार: सांसद ललन सिंह बने JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शनिवार को दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी का नया अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को चुन लिया गया. ललन सिंह के अध्यक्ष बनाए जाने पर पटना के पार्टी दफ्तर में जश्न मनाया गया

बिहार: सांसद ललन सिंह बने JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल
सांसद ललन सिंह (Photo Credits Twitter)

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शनिवार को दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी का नया अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को चुन लिया गया. ललन सिंह के अध्यक्ष बनाए जाने पर पटना के पार्टी दफ्तर में जश्न मनाया गया. दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी अध्यक्ष पद से आर सी पी सिंह ने इस्तीफा दिया, जिसके बाद ललन सिंह को अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई.

आर सी पी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ही नए पार्टी अध्यक्ष के कयास लगाए जाने लगे थे, जिसमें ललन सिंह सबसे आगे चल रहे थे.ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं. आईएएनएस ने पूर्व में ही ललन सिंह को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई थी, जिस पर शनिवार को मुहर लग गई. यह भी पढ़े: पीएम मोदी के कैबिनेट फेरबदल से नाखुश हैं नीतीश कुमार? इस बात से नाराज हैं बिहार के सीएम

इधर, ललन सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैसे ही पटना पहुंची जदयू कार्यालय में जश्न का माहौल पैदा हो गया। पार्टी के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार और संजय सिंह पार्टी कार्यालय पहुंचे और जश्न में शामिल हुए. दफ्तर में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाई दी तथा मिठाइयां बांटी गई.

इधर, ललन सिंह के जदयू के अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के जलसंसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने सांसद ललन सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, जदयू के वरिष्ठ नेता एवं कुशल संगठनकर्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है, आपके सक्षम नेतृत्व में पार्टी संगठन को नया विस्तार मिलेगा.

इधर, पूर्व मंत्री और पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि ललन सिंह के अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सिंह के अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी और मजबूत होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2021 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).