Jan Suraaj Candidates List: बिहार चुनाव को लेकर PK की पार्टी जन सुराज ने जारी की 66 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. निर्वाचन आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के बाद, प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी जन सुराज ने सोमवार को 66 नए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. इससे पहले पार्टी ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी.

(Photo : X)

Jan Suraaj Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. निर्वाचन आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के बाद, प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी जन सुराज ने सोमवार को 66 नए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. इससे पहले पार्टी ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी.

इस बार की सूची में पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी गई है. प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 31 उम्मीदवार अति पिछड़ा वर्ग से हैं, जो किसी भी दल की तुलना में सबसे बड़ी संख्या है. यह भी पढ़े: प्रशांत किशोर के चुनावी दांव से NDA और महागठबंधन दोनों की नींद उड़ी, 51 उम्मीदवारों की लिस्ट ने मचाई हलचल

PK ने जारी की 66 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

भागलपुर से अभयकांत झा को टिकट

प्रशांत किशोर ने भागलपुर से अभयकांत झा को टिकट देते हुए उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि अभयकांत झा ने 75 साल की उम्र में पहली बार राजनीति में कदम रखा है और वे दंगा पीड़ित मुस्लिम समुदाय के लिए नि:शुल्क कानूनी लड़ाई लड़ चुके हैं.

जन सुराज सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

जन सुराज ने साफ किया है कि वह 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यानी दो सूचियों के बाद अब तक कुल 117 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है.

दो चरण में मतदान

बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। सभी चरणों की वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट