Bihar Elections Phase 2 Voting: बिहार में दूसरे चरण के लिए 122 सीटों पर मतदान जारी, 1,302 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर; VIDEO

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है. इस चरण में राज्य के 20 जिलों की कुल 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. दूसरे चरण में 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएँ और 1 तृतीय लिंग उम्मीदवार शामिल हैं

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है. इस चरण में राज्य के 20 जिलों की कुल 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. दूसरे चरण में 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएँ और 1 तृतीय लिंग उम्मीदवार शामिल हैं. मतदान के लिए कुल 3.7 करोड़ से अधिक मतदाता पात्र हैं, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएँ शामिल हैं.

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. राज्य के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. वहीं, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही लोग कतारों में लगकर मतदान कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Bihar Elections 2025: पीएम मोदी के कट्टा बयान पर भड़की महागठबंधन, मुकेश सहनी बोले-हम कलम की बात करेंगे

बिहार में अंतिम चरण के लिए मतदान जारी

पहले चरण का मतदान

पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था, जिसमें लगभग 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। समस्तीपुर जिले में सबसे अधिक 71.74 प्रतिशत, जबकि राजधानी पटना में सबसे कम 59.02 प्रतिशत मतदान हुआ था.

14 नवंबर को मतगणना

वोटिंग समाप्त होने के बाद 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सरकार गठन के लिए जादुई आंकड़ा 122

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 122 सीटों का आंकड़ा पार करना आवश्यक है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड