लोकसभा के बाद अब बिहार विधानसभा में आ सकता अविश्वास प्रस्ताव, तेजस्वी यादव ने दिए संकेत
तेजस्वी ने आगे यह भी कहा कि देश में अघोषित रूप से इमरजेंसी लागू है. लोगों को खुलेआम पीटा जा रहा है. मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं. आने वाले चुनाव में लोग इसका जवाब देंगे.
एक ओर जहां विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाया है तो वहीं, बिहार के सबसे बड़े दल आरजेडी के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार की जेडीयू-बीजेपी सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ लाने के संकेत दिए हैं. बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार ने आरजेडी-कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था मगर साल 2017 में बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना ली थी.
बहरहाल, तेजस्वी यादव ने आज कहा कि हम भी बिहार की विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अगर इस सत्र में नहीं, तो अगले सत्र में इसे लाने की कोशिश करेंगे.
We might bring it sometime. No Confidence motion is not always to take down the govt. Sometimes it's for making govt provide answers to the public. If not in this session, we will try to bring it in the next session: Tejashwi Yadav, RJD on #NoConfidenceMotion against Bihar govt pic.twitter.com/afw46ApqDn
— ANI (@ANI) July 20, 2018
तेजस्वी ने आगे यह भी कहा कि देश में अघोषित रूप से इमरजेंसी लागू है. लोगों को खुलेआम पीटा जा रहा है. मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं. आने वाले चुनाव में लोग इसका जवाब देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2018 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

