देश

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव में होगा ऑनलाइन नामांकन, मतदान का बढ़ाया गया समय

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया है. खास बात है कि कोरोना के कारण इस बार ऑनलाइन नामांकन भी हो सकेंगे, लेकिन उम्मीदवारों को नामांकन का प्रिंटआउट जमा करना होगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन होगा. एक बूथ पर सिर्फ एक हजार मतदाता वोट डालेंगे.

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव में होगा ऑनलाइन नामांकन, मतदान का बढ़ाया गया समय
बिहार निर्वाचन आयोग (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 25 सितम्बर: भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया है. खास बात है कि कोरोना के कारण इस बार ऑनलाइन नामांकन भी हो सकेंगे, लेकिन उम्मीदवारों को नामांकन का प्रिंटआउट जमा करना होगा. ऑफलाइन नमांकन की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कोरोना काल के कारण सभी तरह की सावधानियों के साथ बिहार के विधानसभा चुनाव होंगे.

सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा. इस प्रकार एक घंटे मतदान की अवधि बढ़ाई गई है. पहले शाम पांच बजे तक मतदान होता था. हालांकि, यह सुविधा नक्सल प्रभावित इलाकों में नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: Bihar Assembly Elections 2020: तीन चरणों में होगा बिहार विधानसभा के लिए मतदान, 10 नवंबर को होगी काउंटिग

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन होगा. एक बूथ पर सिर्फ एक हजार मतदाता वोट डालेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सात लाख सैनिटाइजर, छह लाख फेस शील्ड और 46 लाख मास्क का इंतजाम रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).