राजनीति

Bihar: बिहार में एनडीए गठबंधन के लिए भाजपा हर कुर्बानी देने को तैयार : अश्विनी चौबे

बिहार में जनता दल यूनाइटेड और भाजपा गठबंधन के बीच दरार को लेकर आ रही खबरों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के बक्सर से भाजपा लोक सभा सांसद अश्विनी चौबे ने दावा किया कि बिहार के विकास और एनडीए गठबंधन को बनाए रखने के लिए भाजपा हर कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने भाजपा पर लगाए जा रहे तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया

Bihar: बिहार में एनडीए गठबंधन के लिए भाजपा हर कुर्बानी देने को तैयार : अश्विनी चौबे
(Photo Credit : Facebook/Twitter)

बिहार में जनता दल यूनाइटेड और भाजपा गठबंधन के बीच दरार को लेकर आ रही खबरों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के बक्सर से भाजपा लोक सभा सांसद अश्विनी चौबे ने दावा किया कि बिहार के विकास और एनडीए गठबंधन को बनाए रखने के लिए भाजपा हर कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने भाजपा पर लगाए जा रहे तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया, संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार के विकास और सर्वधर्म समभाव के लिए भाजपा ने कुर्बानी देकर राज्य में एनडीए को बचाया है और आगे भी हर तरह की कुर्बानी देकर एनडीए को बचाएंगे. यह भी पढ़ें: चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार 5 साल का कार्यकाल नहीं कर पाएंगे पूरा

केंद्रीय मंत्री ने बिहार में गठबंधन टूटने को अफवाह बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के नेता हैं, मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अफवाहों का बाजार गर्म है और भाजपा इस तरह के अफवाहों पर विश्वास नहीं करती है.

क्या बिहार में अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के मुख्यमंत्री हैं तो भाजपा के मुख्यमंत्री बनने का सवाल कहां से आता है? उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री हैं और गठबंधन बरकरार रखने के लिए भाजपा हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).