Bhupendra Patel Oath Ceremony: भूपेंद्र पटेल गुजरात के होंगे नए सीएम, आज दोपहर 2:20 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत दिलाएंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नेता और घाटलोदिया निर्वाचन क्षेत्र के विधायक भूपेंद्र पटेल को सोमवार को राज्य के सत्रहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए गांधीनगर स्थित अपने आवास पर आमंत्रित किया

गुजरात के नए सीएम होंगे भूपेंद्र पटेल (Photo Credits Twitter)

गांधीनगर: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Acharya Devvrat) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP)  के नवनिर्वाचित नेता और घाटलोदिया निर्वाचन क्षेत्र के विधायक भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) को सोमवार यानी आज राज्य के सत्रहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए गांधीनगर स्थित अपने आवास पर आमंत्रित किया. नवनिर्वाचित नेता, भूपेंद्र पटेल ने रविवार शाम को राज्य भाजपा मुख्यालय कमलम् में शीर्ष पद के लिए अपने नाम की घोषणा के बाद, गुजरात के राज्यपाल के समक्ष एक नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.

उनके दावे को स्वीकार करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पटेल को गुजरात के सत्रहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया. शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर स्थित राजभवन परिसर में दोपहर 2.20 बजे होगा. कमलम् में हुई विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल के चयन के बाद रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने कहा, "कल केवल मुख्यमंत्री शपथ लेंगे. यह भी पढ़े: Gujarat: सीएम पद के लिए चुने जानें के बाद Bhupendra Patel के घर खुशी का माहौल, देखें तस्वीर

बाद में पाटिल ने कहा कि एक दो दिनों में वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद संशोधित कैबिनेट का गठन किया जाएगा. प्रेस वार्ता में मौजूद भूपेंद्र पटेल ने मीडिया को बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के उन पर भरोसा करने के लिए आभारी हैं.

भूपेंद्र पटेल ने कहा, "पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है. हम नए सिरे से योजना बनाएंगे और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन के साथ चर्चा करेंगे. शनिवार को शीर्ष पद से विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद घाटलोदिया के विधायक भूपेंद्र पटेल को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था.राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होने में एक साल से अधिक समय है.

भूपेंद्र, इससे पहले अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं.  बीस साल पहले नरेंद्र मोदी की तरह वह भी पहली बार विधायक बनकर सीधे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मोदी अब देश के प्रधानमंत्री हैं.

भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और प्रह्लाद जोशी ने भाग लिया. बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी मौजूद थे.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड