देश

राजग को गुजरात में 22 सीटें: आईएएनएस-सीवोटर एक्जिट पोल

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) को गुजरात (Gujarat) में 22 सीटें मिलने का अनुमान है. प्रधानमंत्री के गृह राज्य में हालांकि उसे चार सीटों के नुकसान का अनुमान है. वर्ष 2014 में हुए चुनाव में राजग ने राज्य की सभी 26 सीटें जीती थी.

राजग को गुजरात में 22 सीटें: आईएएनएस-सीवोटर एक्जिट पोल
बीजेपी (Photo Credits: Twitter)

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) को गुजरात (Gujarat) में 22 सीटें मिलने का अनुमान है. प्रधानमंत्री के गृह राज्य में हालांकि उसे चार सीटों के नुकसान का अनुमान है. वर्ष 2014 में हुए चुनाव में राजग ने राज्य की सभी 26 सीटें जीती थी.

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण रविवार को संपन्न होने के बाद एक्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि राजग राज्य की 26 लोकसभा सीटों में से 22 जीत सकता है. उधर कांग्रेसनीत संप्रग को चार सीटें मिलने का अनुमान है. वर्ष 2014 में संप्रग को एक भी सीट नहीं मिली थी.

यह भी पढ़ें- राजस्थान की 25 में से 22 सीटें राजग को: आईएएनएस सीवोटर एग्जिट पोल

जहां तक वोट शेयर की बात है तो राजग को 59.3 फीसदी और संप्रग को 37.4 फीसदी मत मिलने की उम्मीद है. वर्ष 2009 में संप्रग अपनी जीती हुई सभी 11 सीटें हार गई थी. राज्य में भाजपा की सरकार है. उसने विधानसभा चुनाव 2017 में जीत दर्ज की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2019 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).