Bhai Dooj 2021: पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ ने दी 'भाई दूज' की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को भाईयों के प्रति बहनों की श्रद्धा और विश्वास के पर्व 'भाई दूज' की शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाई दूज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, "सभी देशवासियों को भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं."
नई दिल्ली, 6 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने देशवासियों को भाईयों के प्रति बहनों की श्रद्धा और विश्वास के पर्व 'भाई दूज' की शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाई दूज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, "सभी देशवासियों को भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं." पीएम मोदी के आर्मी ड्रेस पहनने पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब- उन्हें यह सम्मान नहीं मिला, इसलिए परंपरा नहीं पता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी देशवासियों को भाई बहन के अटूट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, "सभी देशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं."जेपी नड्डा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आगे अपने ट्वीट में लिखा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि परस्पर सौहाद्र्र के इस पर्व पर आपसी भाईचारा और स्नेह बढ़े और सभी का जीवन आनंद, उल्लास तथा उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाई दूज के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, "समस्त देशवासियों को भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं."
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाई-बहन के पवित्र संबंधों की मजबूती और स्नेह के प्रतीक इस पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, "भाई-बहन के पवित्र संबंध की मजबूती और उनके बीच स्नेह के प्रतीक 'भाई दूज' पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं."शनिवार, 6 नवंबर को देश भर में भाईयों के प्रति बहनों की श्रद्धा और विश्वास एवं भाई-बहन के पवित्र संबंधों की मजबूती और स्नेह के प्रतीक 'भाई दूज' के पावन पर्व को उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2021 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

