West Bengal: भवानीपुर सीट से मिली धमाकेदार जीत के बाद ममता बनर्जी ने लोगों का किया धन्यवाद, केंद्र सरकार पर लगाये ये आरोप
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए इसउपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) को 58,832 वोटों से हराया है.
Bhabanipur Bypoll Result: पश्चिम बंगाल के भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने धामाकेदार जीत हासिल की हैं. उन्होंने इस उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) को 58,832 वोटों से हराया है. ममता बनर्जी के इस जीत के बाद कोलकाता में उनके निवास स्थान पर जश्न का महौल हैं. टीएमसी के कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर कर रहे हैं. वहीं ममता बनर्जी के जीत के बाद उनकी प्रतिक्रया भी आई है. उन्होंने इस जीत के लिए लोगों का धन्यवाद किया है.
ममता बनर्जी ने कहा, मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 मतों के अंतर से जीता है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है. वहीं अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड़यंत्र हुआ था. केंद्र सरकार ने षड़यंत्र करके हम लोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया. मैंने खुद चुनाव लड़ा था लेकिन अभी वो मामला न्यायालय में है. यह भी पढ़े: Bhabanipur Bypoll Result: भवानीपुर से हराने के बाद BJP प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल बोलीं- इस खेल की मैन ऑफ द मैच मैं हूं, ममता बनर्जी नहीं
जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड़यंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड़यंत्र करके हमलोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया। मैंने खुद चुनाव लड़ा था लेकिन अभी वो मामला न्यायालय में है: ममता बनर्जी https://t.co/9zLNZP8LFS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2021
भवानीपुर सीट से जीत के बाद ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि क्या-क्या षड़यंत्र नहीं हुआ था. मुझे पैर में भी चोट कर दिया गया था, ताकि हम चुनाव न लड़ पाएं, उसके बाद उपचुनाव आया. मैं चुनाव आयोग की आभारी हूं कि उन्होंने समय पर चुनाव की घोषणा की.
वहीं भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी की जीत को लेकर बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल का भी बयान आया है, उन्होंने कहा, भले ही ममता बनर्जी ने यह चुनाव जीतीं हैं, लेकिन इस खेल की मैन ऑफ द मैच मैं हूं. क्योंकि ममता बनर्जी के गढ़ में जाकर चुनाव लड़ा और 25,000 से ज़्यादा मत मिले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2021 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

