देश

Bangla Sangeet Mela 2020: बांग्ला संगीत मेले में डांस करती हुई नजर आईं सीएम ममता बनर्जी, देखें वीडियो

पश्चिम बंगाल की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी चुनाव के लिए राज्य में अपनी पार्टी की जमकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं. इस दौरान सीएम ममता का एक नया रूप जनता के सामने निकलकर आया है. जी हां राजधानी कोलकाता में आयोजित एक बांग्ला संगीत मेले में वह हल्के-फुल्के अंदाज में डांस करती नजर आईं.

Bangla Sangeet Mela 2020: बांग्ला संगीत मेले में डांस करती हुई नजर आईं सीएम ममता बनर्जी, देखें वीडियो
सीएम ममता बनर्जी (Photo Credits ANI)

कोलकाता, 24 दिसंबर: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) आगामी चुनाव के लिए राज्य में अपनी पार्टी की जमकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं. इस दौरान सीएम ममता का एक नया रूप जनता के सामने निकलकर आया है. जी हां राजधानी कोलकाता (Kolkata) में आयोजित एक बांग्ला संगीत मेले में वह हल्के-फुल्के अंदाज में डांस करती नजर आईं. सीएम ने यहां मशहूर संथाली नृत्यांगना बसंती हेंब्रम (Basanti Hembram) के साथ डांस किया. इसके बाद उन्होंने मंच से मौजूदा केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2021) से पहले बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के दो दिवसीय दौरे के बाद से बयान बाजी का सिलसिला तेज हो गया हैं. बीजेपी का आरोप हैं कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ना के बराबर हैं दिनदहाड़े लोगों की हत्या कर दी जा रही हैं. बीजेपी के इन्ही आरोपों को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | विश्व-भारती के शताब्दी समारोह के लिए न्योता नहीं मिला : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने बीते बुधवार को कोलकाता में बांग्ला संगीत मेला 2020 (Bangla Sangeet Mela 2020) के उद्घाटन पर इशारों ही इशारों में बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि हमें अपनी मिट्टी का सम्मान करना और बचाना है. वहीं उन्होंने आगे कहा बंगाल को कोई नष्ट नहीं कर सकता. हम बंगाल को गुजरात नहीं बनने देंगे.

हालांकि सीएम ने अपने बयान के दौरान किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे के बाद जिस तरह से टीएमसी और बीजेपी के बीच बयान बाजी का सिलसिला चल रहा है. उनका इशारा बीजेपी और केंद्र सरकार की ही तरफ था. हालांकि इससे पहले भी कई बार वह बंगाल को गुजरात नहीं बनने देने की बात कह चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).