नवनीत राणा पर बच्चू कडू का निशाना, कहा -2 करोड़ की गाडी में घूमते है और 17 रुपये की साड़ी बांटते है
Navneet Rana | Instagram

अमरावती से बीजेपी ने नवनीत राणा को पार्टी में शामिल करके चुनावी मैदान में उतारा है. लेकिन राणा को टिकट देने का निर्णय बीजेपी की सहयोगी पार्टियों को भी रास नहीं आ रहा है. पिछले दिनों नवनीत राणा मेलघाट की आदिवासी गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित करने का कार्यक्रम किया था. गरीब महिलाओं को साड़ियां बांटी गईं. इसके बाद इन साड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. यह साड़ियां इतनी पारदर्शी थी कि मानो साड़ी न होकर मच्छरदानी हो, जिन महिलाओं को साड़ियां बांटी गई, उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी. यह भी पढ़े :Sexual Harassment in JNU: जेएनयू में छात्राओं से सेक्सुअल हैरेसमेंट! कार्रवाई न होने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी पीड़िता

जिसके कारण नवनीत राणा की काफी फजीहत हुई थी. अब इसी मुद्दे पर विधायक बच्चू कडू ने उनपर निशाना साधा है. कडू की पार्टी प्रहार के उम्मीदवार दिनेश बूब के प्रचार में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि , 17 रुपये की साड़ी देकर उन्होंने मेलघाट का अपमान किया है.

उन्होंने कहा कि 2 करोड़ की गाड़ी में घूमना और 17 रुपये की साड़ी देकर लोगों को गुलाम बनाने की व्यवस्था तोड़ डालो, उन्होंने कहा कि 17 रुपये की साड़ी से वोट परिवर्तित नहीं हो सकता.