NDA Parliamentary Party Meeting: गैरजरूरी बयानबाजी से बचें; एनडीए संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी- VIDEO

एनडीए (NDA) संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने सांसद के आचरण के बारे में सभी को मार्गदर्शन दिया.

PM Modi | Photo Credit- ANI

NDA Parliamentary Party Meeting: एनडीए (NDA) संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने सांसद के आचरण के बारे में सभी को मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कहा कि सभी सांसद सदन में देश के लिए आए हुए हैं. देश सेवा हमारे लिए प्रथम है. सदन के नियम को हम पूर्ण रूप से अपनाए. एनडीए का एकजूट में काम करने का स्वरूप आज देखने को मिला है.

'पीएम ने सांसदों से अनुरोध करते हुए कहा है कि सभी को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री संग्रहालय आना चाहिए. प्रधानमंत्री संग्रहालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक के सफर को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया गया है. इसमें कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है. यह पहला ऐसा प्रयास है कि पूरा देश हर पीएम के योगदान को जाने, उसकी सराहना करे, उससे सीखे और उन्हें श्रद्धांजलि दें.''

ये भी पढ़ें: NDA Parliamentary Party Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू

गैरजरूरी बयानबाजी से बचें: पीएम मोदी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज पीएम मोदी ने हमें एक मंत्र दिया जो बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सांसद को अपने निर्वाचन क्षेत्र के मामलों को नियमों के अनुसार सदन में बहुत अच्छी तरह से प्रस्तुत करना चाहिए. उन्होंने हमें रुचि के अन्य प्रमुख मुद्दों पानी, पर्यावरण और अन्य सामाजिक क्षेत्र में विशेषज्ञता विकसित करने के लिए भी कहा. पीएम ने एनडीए सांसदों से संसद के नियमों, संसदीय लोकतंत्र प्रणाली और आचरण का पालन करने का आग्रह किया. पीएम मोदी का यह मार्गदर्शन सभी सांसदों के लिए एक अच्छा मंत्र है. हमने इस मंत्र का पालन करने का फैसला किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट