देश

अलविदा अटल जी: आज अंतिम यात्रा दौरान दिल्‍ली में बंद रहेंगी ये सड़कें, पुलिस सतर्क

इस अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने वाली है. जिसके चलते दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें कई प्रमुख मार्गों को बंद कर ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है

अलविदा अटल जी: आज अंतिम यात्रा दौरान दिल्‍ली में बंद रहेंगी ये सड़कें, पुलिस सतर्क
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन

नई दिल्ली. दिल्ली के एम्स में गुरुवार शाम को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया. जिसके बाद से पूरे देश में शोक व्याप्त है. वहीं बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए आम जनता से लेकर नेताओं तक का तांता लगा हुआ है. वाजपेयी के पार्थिव शरीर को सुबह 9 बजे अंतिम दर्शन के लिए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा. जहां से दोपहर 1 बजे बीजेपी मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी. जो राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर खत्म होगी.

इस अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने वाली है. जिसके चलते दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें कई प्रमुख मार्गों को बंद कर ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है. बता दें कि अटल जी के सम्मान ने दिल्ली के स्कूल और कॉलेज को बंद किया गया है. कयास लगाया जा रहा है पांच लाख के करीब लोग इस अंतिम यात्रा में आएंगे जिसमें कई दिग्गज नेताओं समेत कई विदेशी नेता भी शमिल होंगे.

कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड और सिकंदरा रोड आम लोगों के लिए बंद रहेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, बीएसजी मार्ग (तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट) भी बंद रहेंगे.

सात दिनो के राष्ट्रीय शोक

बता दें कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद केंद्र सरकार ने वाजपेयी के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है. इस दौरान भारत और विदेश में भारतीय दूतावासों में 16 अगस्त से 22 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2018 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).