Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ICCR हेड क्वार्टर में उनके एक चित्र का अनावरण किया

देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार यानि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आईटीओ के आजाद भवन में आईसीसीआर हेड क्वार्टर में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के एक चित्र का अनावरण किया.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ICCR हेड क्वार्टर में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र का अनावरण किया (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने रविवार यानि आज भारत (India) के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (Indian Council for Cultural Relations) के पूर्व अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की पुण्यतिथि पर आईटीओ (ITO) के आजाद भवन में आईसीसीआर (ICCR) हेड क्वार्टर में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के एक चित्र का अनावरण किया.

बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की रविवार यानि आज दूसरी पुण्यतिथि है. साल 2018 में 16 अगस्त को राजधानी दिल्ली (Delhi) के एम्स अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 93 साल की उम्र में अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया था.

यह भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सदैव अटल समाधि स्थल पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा कि देश की प्रगति की दिशा में अटल बिहारी वाजपेयी का अमूल्य योगदान हमेशा याद रहेगा. पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री का एक वीडियो भी शेयर किया है.

इसके अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी है. अपने ट्वीट में शाह ने लिखा, 'आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के विचारों को केंद्र में रखकर सुशासन व गरीब कल्याण के मार्ग पर अग्रसर है और भारत को विश्व में एक महाशक्ति बनाने के लिए कटिबद्ध है. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन.'

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएसए को हराया, अंक तालिका में टॉप पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\