केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए PM नरेंद्र मोदी को दिया न्योता, 16 को होगा कार्यक्रम
आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्ममंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को भी न्योता दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए अरविंद केजरीवाल रविवार सुबह 10 बजे अपने कैबिनेट के साथ तीसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे. दिल्ली के चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत हासिल करने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें ट्वीट कर के बधाई दिया था.
नई दिल्ली:- आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्ममंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को भी न्योता दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए अरविंद केजरीवाल रविवार सुबह 10 बजे अपने कैबिनेट के साथ तीसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे. दिल्ली के चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत हासिल करने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें ट्वीट कर के बधाई दिया था.
वहीं सभी की नजरे इस बात पर भी थी किया अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी को न्योता भेजेंगे. वहीं इस निमंत्रण से विराम लग गया. रिपोर्ट के अनुसार मनीष सिसोदिया, राजेंद्र पाल गौतम, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और इमरान हुसैन को नई आप सरकार में बनाए रखने की संभावना है.
Delhi CM-designate Arvind Kejriwal has invited Prime Minister Narendra Modi to attend his swearing-in ceremony on 16th February. (file pic) pic.twitter.com/0M2DhlX5Re
— ANI (@ANI) February 14, 2020
पीएम मोदी के अलावा शपथ ग्रहण समारोह में बेबी मफलरमैन को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्योता दिया गया है. तैयार हो जाओ जूनियर. सोशल मीडिया में चर्चा का केंद्र बने जूनियर केजरीवाल का नाम है अव्यान तोमर (Avyaan Tomar). इस बच्चे की उम्र 1 साल है. जो दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाले राहुल तोमर के बेटे हैं.
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने 16 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्वीट कर के दिल्ली की जनता को न्योता दिया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली वासियों आपका बेटा तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है. आपको अपने बेटे को आशीर्वाद देने आना है.
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों में से अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटों पर कब्जा किया है. वही इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2020 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

