कांग्रेस नेता अरुण यादव के बिगड़े बोल, शिवराज सिंह चौहान को कहा बूढ़ा टाइगर
शिवराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, "मैं पार्टी कार्यकर्ताओं पर किसी तरह का अत्याचार व अन्याय नहीं होने दूंगा। वे चिंता न करें, क्योंकि टाइगर अभी जिंदा है." उनके इस बयान पर कांग्रेस के कई नेता अपने-अपने तरह से हमले बोल रहे हैं.
इंदौर: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने तंज कसते हुए कहा कि 'बूढ़ा टाइगर अब पिंजरे में है.' चुनाव में शिवराज ने अरुण को हराया था. शिवराज चुनाव जीतकर भी मुख्यमंत्री नहीं बन सके. अरुण अब सत्तापक्ष के नेता हैं. इंदौर दौरे पर आए अरुण यादव ने संवादाताओं से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के बयान 'टाइगर अभी जिंदा है' पर तंज कसा और कहा कि 'टाइगर बूढ़ा हो गया है और अब वह पिजरे में है, उसके पुनर्वास का काम दिग्विजय सिंह करेंगे.'
शिवराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, "मैं पार्टी कार्यकर्ताओं पर किसी तरह का अत्याचार व अन्याय नहीं होने दूंगा। वे चिंता न करें, क्योंकि टाइगर अभी जिंदा है." उनके इस बयान पर कांग्रेस के कई नेता अपने-अपने तरह से हमले बोल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).