जरुरी जानकारी

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में देश को मिले 2 नए केंद्र शासित प्रदेश, यहां पढ़े सभी भारतीय राज्यों और UTs की पूरी सूची

बहरहाल, केंद्र सरकार के इस फैसले को सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है. लोग मोदी-शाह की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में देश को मिले 2 नए केंद्र शासित प्रदेश, यहां पढ़े सभी भारतीय राज्यों और UTs की पूरी सूची
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोमवार को मोदी सरकार ने राज्यसभा में जम्मू एवं कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प पेश किया. गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सदन में इसे पेश किया. इस विधेयक के अनुसार, जम्मू एवं कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा. इसमें जम्मू कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश रहेगा, वहीं लद्दाख दूसरा केंद्र शासित प्रदेश होगा. बता दें कि शाह ने राज्यसभा में कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा होगी लेकिन लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी. ह कदम सीमा पार आतंकवाद के लगातार खतरे को देखते हुए उठाया गया है.

बहरहाल, इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों बनने के साथ ही Union Territory का आंकड़ा 7 से बढ़कर 9 हो गए हैं. साथ ही एक राज्य भी कम हो गया है. साथ ही देश के राज्यों की संख्या 29 से घटकर 28 हो गई है.

देखते हैं केंद्र शासित प्रदेशों की सूची:

दिल्ली

दमन और दीव

दादरा और नगर हवेली

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

चण्डीगढ़

लक्षद्वीप

पुदुच्चेरी

जम्मू-कश्मीर

लद्दाख

यहां देखें  वीडियो 

देश के 28 राज्य:

1. उत्तर प्रदेश

2. उत्तराखंड

3. पश्चिम बंगाल

4. त्रिपुरा

5. तमिलनाडु

6. तेलंगाना

7. पंजाब

8. राजस्थान

9.सिक्किम

10. ओडिशा

11. मणिपुर

12. मिजोरम

13. मेघालय

14. कर्नाटक

15. महाराष्ट्र

16. मध्य प्रदेश

17. केरल

18.नागालैंड

19. झारखण्ड

20. हिमाचल प्रदेश –

21. हरियाणा

22. गुजरात

23. गोवा

24. छत्तीसगढ़

25. बिहार

26. आसाम

27. अरुणाचल प्रदेश

28. आंध्रप्रदेश

बहरहाल, केंद्र सरकार के इस फैसले को सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है. लोग मोदी-शाह की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2019 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).