Haryana: सीएम Manohar Lal Khattar ने कहा- डिग्री देने के अलावा छात्रों के प्लेसमेंट पर भी ध्यान दें विश्वविद्यालय
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री बांटने के संस्थान नहीं बनने चाहिए, बल्कि उन्हें ‘प्लेसमेंट’ पर भी ध्यान देना चाहिए. यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, खट्टर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही छात्रों को नैतिक शिक्षा भी दी जानी चाहिए, ताकि उनके अंदर देशभक्ति का संचार हो.
चंडीगढ़, नौ सितंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री बांटने के संस्थान नहीं बनने चाहिए, बल्कि उन्हें ‘प्लेसमेंट’ पर भी ध्यान देना चाहिए. यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, खट्टर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही छात्रों को नैतिक शिक्षा भी दी जानी चाहिए, ताकि उनके अंदर देशभक्ति का संचार हो. खट्टर राज्य में कुलपतियों और निजी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों की एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे.
सत्र की अध्यक्षता राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां हरियाणा राज भवन में की. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल तथा हरियाणा उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर बी के कुठियाला भी मौजूद थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों को केवल डिग्री देने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि छात्रों के प्लेसमेंट पर भी ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई कदम उठा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

