देश

Amit Shah Telangana Visit: तेलंगाना दौरे पर अमित शाह, मुनुगोड़े में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार को तेलंगाना (Telengana) दौरे पर रहेंगे.यहां पर कई कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही अमित शाह मुनुगोड़े विधानसभा में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री तेलंगाना में एक बड़ी रैली करने वाले हैं. भाजपा ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी.

Amit Shah Telangana Visit: तेलंगाना दौरे पर अमित शाह, मुनुगोड़े में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Photo Credit : Twitter)

 Amit Shah Telangana Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार को  तेलंगाना (Telengana) दौरे पर रहेंगे.यहां पर कई कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही अमित शाह मुनुगोड़े विधानसभा में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री तेलंगाना में एक बड़ी रैली करने वाले हैं. भाजपा ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें:Rajasthan: दलित छात्र की मौत मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज

 

तेलंगाना में कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के बाद खाली हुई मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है, इसको लेकर अमित शाह क्षेत्र में एक बड़ी जनसभा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस विधायक कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी सहित क्षेत्र के नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं.इसके पहले मुनुगोड़े विधानसभा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव टीआरएस के पक्ष में जनसभा कर चुके हैं.

हालांकि अभी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है, लेकिन भाजपा पहले से ही तेलंगाना में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती है. भाजपा नेताओं का कहना है कि तेलंगाना के लोग टीआरएस की सरकार से त्रस्त हैं और भाजपा उनके साथ खड़ी है.अमित शाह अपने तेलंगाना दौरे के दौरान कई अन्य कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. वह सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी करने वाले हैं.अमित शाह तेलंगाना के लिए भाजपा की आगे की रणनीति की घोषणा भी कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).