किशन रेड्डी के बयान पर बवाल, हैदराबाद को आतंकियों का सेफ जोन बताने अमित शाह ने लगाई फटकार

गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी के इस बयान पर उन्हें गृहमंत्री अमित शाह ने फटकार लगाई है. सूत्रों की मानें तो गृहमंत्री अमित शाह ने अपने जूनियर मंत्री को ऐसे बयानों से बचने की सलाह दी है.

अमित शाह (Photo Credits: PTI)

मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत कर चुकी है. सभी मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालयों का कार्यभार संभालना भी शुरू कर दिया है. कार्यभार संभालने के तुरंत बाद ही बयानबाजी शुरु हो चुकी है. गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) ने भी शनिवार अपना कार्यभार संभाला इस बीच उनका एक बयान विवादों में आ गया. किशन रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद (Hyderabad) आंतकियों के लिए सेफ जोन बन गया है. जब भी एनआईए के छापे पड़ते हैं तो उसका संबंध हैदराबाद से निकलता है और इसके लिए तेलंगाना सरकार कुछ नहीं कर रही है. रेड्डी ने कहा, हैदराबाद आतंकियों का ठिकाना बनता जा रहा है.

गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी के इस बयान पर उन्हें गृहमंत्री अमित शाह ने फटकार लगाई है. सूत्रों की मानें तो गृहमंत्री अमित शाह ने अपने जूनियर मंत्री को ऐसे बयानों से बचने की सलाह दी है. गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी संसदीय दल की पहली बैठक में ही पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि कोई भी पार्टी नेता अनाप-शनाप बयानबाजी ने करें. पीएम मोदी ने कहा था कि कुछ नेताओं की बयानबाजी के कारण पूरी पार्टी को परेशानी उठानी पड़ती है.

बता दें कि रेड्डी के इस बयान की हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी आलोचना की है. ओवैसी ने कहा 'मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि NIA, IB और RAW ने पिछले पांच सालों में कितनी बार लिखा है कि हैदराबाद आतंक के लिए सेफ जोन है.' ओवैसी ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. ओवैसी ने आगे कहा कि हैदराबाद में पिछले पांच सालों से शांति है.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा- अमित शाह का नाम आने के साथ ही खत्म हो गई सभी चुनौतियां

यहां कोई साम्प्रदायिक दंगे नहीं हुए, सभी धार्मिक त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए गए. यह एक बढ़ता हुआ शहर है. ओवैसी ने ये भी कहा कि 'देश के गृह राज्यमंत्री होने के बाद रेड्डी ये बयान कैसे दे सकते हैं. ये उनकी तेलंगाना के प्रति द्वेष को दर्शाता है. यह बयान किसी जिम्मेदार मंत्री को शोभा नहीं देता है. हालांकि हम उनसे इसी तरह के बयान की उम्मीद कर रहे थे. वे जहां भी मुस्लिमों को देखते हैं उनमें उन्हें आतंकवादी नजर आता है.'

इसके बाद अपने बयान का बचाव करते हुए रेड्डी ने कहा, 'देश में ऐसे स्थान हैं जहां आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं. अगर कोई घटना बेंगलुरु, भोपाल में घटित होती है, तो इसकी जड़ें हैदराबाद तक पहुंच जाती हैं. राज्य पुलिस, एनआईए ने हैदराबाद में हर 2-3 महीने में आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. मैंने कुछ गलत नहीं कहा.'

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड