कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोड़ा महासचिव पद
कांग्रेस के युवा चेहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. सिंधिया ने चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है.
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से कांग्रेस (Congress) की मुश्किलें लगातार बढती हुई दिख रही है. पार्टी में बड़े नेताओं के बीच इस्तीफा देने की होड़ लगी हुई है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं. इसके अलावा पार्टी के कई नेता एक के बाद एक अपने इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं. चुनाव नतीजों के बाद शुरुआत में तो किसी नेता ने हार की जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन कुछ दिनों बाद राहुल गांधी द्वारा जताई गई नाराजगी के बाद पार्टी में पद छोड़ने का सिलसिला शुरू जारी है.
इसी कड़ी में कांग्रेस के युवा चेहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. सिंधिया ने चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है. बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले ही पीसीसी चीफ के पद से इस्तीफा दे चुके हैं. दीपक बाबरिया, विवेक तन्खा सहित कई पदाधिकारी भी सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं.
यह भी पढ़ें- संकट में कर्नाटक सरकार! स्पीकर रमेश कुमार ने की कांग्रेस-जेडीएस के 11 विधायकों के इस्तीफे की पुष्टि
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफा दे चुके हैं. हालांकि ये सभी इस्तीफे नए कांग्रेस अध्यक्ष के बनने के बाद ही स्वीकार होंगे. तब तक सभी पदों पर बने रहेंगे. राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2019 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

