स्मृति ईरानी अमेठी पहुंच कर सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में हुईं शामिल, पार्थिव शरीर को दिया कंधा, देखें Video
बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान और स्थानीय बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह को शनिवार रात करीब 11.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी.
उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) से नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के करीबी माने जाने वाले बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही स्मृति ईरानी दिल्ली (Delhi) से अमेठी पहुंचीं. स्मृति ईरानी इस दौरान सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं. इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने सुरेंद्र सिंह के शव को कंधा भी दिया. उधर, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने रविवार को बताया कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान और स्थानीय बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह को शनिवार रात करीब 11.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ (Lucknow)भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. घटना की जांच जारी है.
इस बीच लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा, ''हमें पुरानी रंजिश का पता चला है. हम यह भी पता कर रहे हैं कि कहीं कोई राजनीतिक दुश्मनी तो नहीं थी. उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें सघन जांच कर रही हैं. अब तक हमने सात लोगों को हिरासत में लिया है. हमें इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य भी मिले हैं.'' उन्होंने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि अगले 12 घंटे में हम हत्या की वजह का पता कर लेंगे. सभी संभावित पहलुओं को देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें- अमेठी: स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या
देखें वीडियो-
#WATCH BJP MP from Amethi, Smriti Irani lends a shoulder to mortal remains of Surendra Singh, ex-village head of Barauli, Amethi, who was shot dead last night. pic.twitter.com/jQWV9s2ZwY
— ANI (@ANI) May 26, 2019
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता की हत्या अत्यंत दुखद है. वह परिश्रमी कार्यकर्ता थे. भले ही हत्यारे जमीन के भीतर क्यों न छिपे हों, उन्हें पकड़ लिया जाएगा. इस घटना से पूरी अमेठी दुखी है. प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं है. हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री मोहसिन रजा प्रधान के घर पहुंचे. उन्होंने कहा कि हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रजा ने बताया कि सिंह की हत्या उस समय हुई, जब वह सो रहे थे. यह अत्यंत जघन्य घटना है. रजा अमेठी के प्रभारी मंत्री भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2019 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

