देश

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी, आराम की सलाह

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को गुरुवार को यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) से छुट्टी दे दी गई और चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी, आराम की सलाह
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Photo Credits: IANS)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को गुरुवार को यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) से छुट्टी दे दी गई और चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. 76 वर्षीय मुख्यमंत्री को बुखार चढ़ने के बाद बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

उन्हें रात भर अस्पताल में रखा गया और कुछ परीक्षण पूरे करने के बाद छुट्टी दे दी गई. चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें सामान्य वायरल हुआ था और उन्हें दवा लेने के अलावा आराम करने की सलाह दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).