Lucknow: मरीज बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने वाली एसडीएम को अखिलेश यादव ने किया सचेत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मरीज बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने वाली एसडीएम सदर को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सचेत किया है और कहा कि दवाई से रोगी को ठीक करने की जुमांटी (जुमला गारंटी) देने वाली सरकार का अंत तय है.

Akhilesh yadav | Credit- ANI

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मरीज बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने वाली एसडीएम सदर को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सचेत किया है और कहा कि दवाई से रोगी को ठीक करने की जुमांटी (जुमला गारंटी) देने वाली सरकार का अंत तय है.सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि स्वयं घूंघट में जाकर, उप्र की चिकित्सा व्यवस्था से पर्दा उठाकर सच्चाई दिखानेवाली साहसी महिला अधिकारी को संभलकर रहना होगा नहीं तो इस डॉक्टर-दवाई के बिना चलनेवाली उप्र की बीमारू चिकित्सा व्यवस्था के गोरखधंधे के खुलासे से शर्मसार हुई भाजपा सरकार कहीं ज्ञानवर्धन के बहाने उनको अध्ययन हेतु विदेश ही न भेज दे.

उन्होंने कहा, सुना है इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य मंत्री जी ‘अस्वस्थ-अवस्था’ में हैं.अब एक्सपयरी डेट की दवाई से रोगी को ठीक करने की जुमांटी (जुमला+गारंटी) देनेवाली भाजपा सरकार की भी एक्सपायरी डेट निकट आ गयी है.ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को एसडीएम सदर कृतिराज के घूंघट की ओट में मरीज बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दीदामई के निरीक्षण करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़े :Firozabad SDM Kriti Raj: घूंघट ओढ़कर अस्पताल पहुंची एसडीएम, लापरवाह डॉक्टरों को लगाई फटकार, देखें VIDEO

वह मरीजों के साथ कतार में खड़ी हुईं, पर्चा बनवाया और इंजेक्शन लगवाने के लिए काउंटर पर पहुंची.उन्होंने दवाएं चेक करनी शुरू की तो स्टोर में करीब आधी दवाईयां एक्सपायरी डेट की मिली.स्थिति देखकर वह हैरान रह गईं. कई मरीजों ने उनसे अस्पताल स्टाफ और व्यवस्थाओं की शिकायत की.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 23, 2026: भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली से मुंबई तक 22K और 24K के ताजा भाव

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट