BJP की साजिश! भावी प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री पद दे दिया, नीतीश को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

नीतीश कुमार के पाला बदलने फैसले को इंडिया ब्लॉक के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार की पलटीमार राजनीति और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है.

28 जनवरी: बिहार में सियासी हलचल के बाद नई सरकार का गठन हो गया. नीतीश कुमार ने बीजेपी के समर्थन से प्रदेश में 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार के पाला बदलकर NDA में शामिल होने के फैसले को इंडिया ब्लॉक के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वहीं INDIA गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार की पलटीमार राजनीति और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है.

अखिलेश यादव ने  X पर पोस्ट करते लिखा - ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है… जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी. जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी. बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी. आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है. जनता इसका करारा जवाब देगी. कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: द ओवल में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 356 रनों का टारगेट, टॉम बैंटन ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 366 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमक़ेदारी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Prepaid Mobile Recharge New Rules 2026: प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत; अब मिलेंगे 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान, Voice-SMS Only विकल्प और कम बजट वाले ग्राहकों के लिए नए प्लान