केजरीवाल का एलजी ऑफिस में 9वें दिन भी धरना जारी, बातचीत के लिए न्योते का इंतजार कर रहे हैं IAS अफसर
केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि आईएएस अफसर हमारे परिवार का हिस्सा हैं. उन्हें सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार का विरोध आईएएस अफसर बंद कर दें. CM की ओर से अफसरों की सुरक्षा का भरोसा जताए जाने के बाद आईएएस एसोसिएशन ने भी नरमी दिखाई थी.
नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ अनशन पर बैठे सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ने से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से दोनों छुट्टी मिलते ही अपने-अपने घर को चले गए हैं. लेकिन दिल्ली के सीएम और गोपाल राय अभी भी LG हाउस में डटे हुए हैं. दूसरी तरफ IAS एसोसिएशन से केजरीवाल की अपील पर आज नरमी का संकेत दिया है. एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि अब वो केजरीवाल सरकार की ओर से अधिकारिक न्योते के इंतजार में है. बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी सरकार से पूछा कि उप राज्यपाल के दफ्तर में केजरीवाल की अगुवाई में हो रहे धरने को किसने अधिकृत किया है. कोर्ट ने यह टिप्पणी भी की कि हड़ताल या धरना किसी के दफ्तर या आवास के भीतर नहीं बल्कि बाहर किया जाता है.
ज्ञात हो कि आईएएस (IAS) एसोसिएशन की ओर से ट्वीट में कहा, 'माननीय मुख्यमंत्री की आश्वासन के बाद अब हम सचिवालय में उनके साथ औपचारिक बातचीत के लिए न्योते के इंतजार में है. हम फिर दोहरा रहे हैं कि हमारे अधिकारी आज भी काम पर हैं.'
#DelhiAtWork #NoToStrike In the context of Honble CM's assurance, we await formal communication for a meeting with him in the Delhi Secretariat. We reiterate that we continue to be at work.
— IAS AGMUT Association (@IAS_Agmut) June 19, 2018
गौरतलब है कि केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि आईएएस अफसर हमारे परिवार का हिस्सा हैं. उन्हें सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार का विरोध आईएएस अफसर बंद कर दें. CM की ओर से अफसरों की सुरक्षा का भरोसा जताए जाने के बाद आईएएस एसोसिएशन ने भी नरमी दिखाई थी.
बताना चाहते है कि अधिकारियों ने सोमवार को उनकी सुरक्षा के बारे में केजरीवाल के आश्वासन का स्वागत किया और कहा कि वे इस मामले पर मुख्यमंत्री के साथ औपचारिक बातचीत के लिए स्वतंत्र हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2018 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

