AAP को पंजाब में एक और झटका, MLA बलदेव सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बलदेव सिंह ने अपने त्याग पत्र में लिखा कि आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे को आगे बढ़ाने पर मैं दुखी हूं क्योंकि पार्टी ने अपनी बुनियादी विचारधारा और सिद्धांतों का पूरी तरह से त्याग कर दिया है

आप विधायक बलदेव सिंह का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (Photo Credits: PTI/Twitter)

पंजाब (Punjab) से आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और विधायक बलदेव सिंह (Baldev Singh) ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. बलदेव सिंह ने 'निरंकुश कार्यप्रणाली', 'दोयम दर्जा' होने और पार्टी की 'मूल विचारधारा और सिद्धांतों' का पालन नहीं किए जाने का हवाला देते हुए यह कदम उठाया. जैतो (Jaito) विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक बलदेव सिंह ने बुधवार को अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को भेज दिया. उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा, "आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे को आगे बढ़ाने पर मैं दुखी हूं क्योंकि पार्टी ने अपनी बुनियादी विचारधारा और सिद्धांतों का पूरी तरह से त्याग कर दिया है."

इससे पहले, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के तानाशाही रवैये का हवाला देते हुए विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने छह जनवरी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी छोड़ने के दो दिन बाद ही नई पार्टी (पंजाबी एकता पार्टी ) का गठन किया और प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटाने, रेत खनन, परिवहन माफिया, केबल माफिया पर रोक लगाने और 2015 के बेअदबी मामले में न्याय दिलाने का वादा किया. यह भी पढ़ें- सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम. नागेश्वर राव की नियुक्ति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

वकील व एक्टिविस्ट एच. एस. फुल्का ने भी हाल ही में आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने पहले पंजाब विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था. वह दखा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक थे. फूलका ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी है. इस्तीफा देने के एक दिन बाद एच. एस. फूलका ने कहा था कि 2012 में हुए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को राजनीतिक दल में बदलना ‘‘गलत’’ था. आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि गैर राजनीतिक मंच के जरिए वह विभिन्न मुद्दों को उठाते रहेंगे.

आईएएनएस इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट