आप नेता मीरा सान्याल का 57 साल की उम्र में निधन, सीएम केजरीवाल ने जताया शोक
रॉयल बैंक, स्कॉटलैंड की पूर्व सीईओ और आप नेता मीरा सान्याल की शुक्रवार को मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मीरा किसी बिमारी से जूझ रही थी. मीरा सान्याल की उम्र 57 साल थी.
रॉयल बैंक, स्कॉटलैंड की पूर्व सीईओ और आप नेता मीरा सान्याल (Meera Sanyal) का शुक्रवार को निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मीरा लंबी बिमारी से जूझ रही थी. मीरा सान्याल की उम्र 57 साल थी. दिल्ली के सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मीरा सान्याल सान्याल की मौत पर शोक जताया है. केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा " यह सुनकर बहुत दुःख हुआ. शब्दों में बयां नहीं कर सकता.आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी मीरा सान्याल की आकस्मिक मौत पर शोक जताया. सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा "मुझे मीरा सान्याल की मौत की सुनकर बेहद दुखी हूं. आज देश ने एक तेज इकोनॉमिक दिमाग और पवित्र आत्मा को खो दिया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.
मीरा सान्याल देश की मजबूत महिलाओं में से एक मानी जाती थी. उनका जन्म कोच्चि में 15 अक्टूबर 1961 को हुआ. मीरा वीरता पुरस्कार प्राप्त स्व. एडमिरल गुलाब मोहनलाल हीरानंदानी की बेटी थी. मीरा माइक्रो फायनेंस और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के क्षेत्र में विश्व विख्यात हस्ती हैं. बैंकिंग के क्षेत्र में कार्य करने के साथ वे सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ी हुई हैं.
Extremely sad to hear this. No words to express... https://t.co/YslA8TddvU
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 11, 2019
I am deeply saddened to hear about
the passing away of Meera Sanyal.
The country has lost a sharp economic brain and a gentle soul. May she rest in peace!
You will forever remain in our hearts.
— Manish Sisodia (@msisodia) January 11, 2019
अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मीरा ने 2009 में की थीं. 2009 के लोकसभा चुनाव में वे एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ चुकी हैं. मीरा एक राजनीतिज्ञ के रूप में आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई थी और 2014 के लोकसभा चुनाव की प्रत्याशी भी थी. हालांकि इस लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वर्तमान में मीरा आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकरणी की सदस्य थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2019 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

