देश

पृथ्वीराज फिल्म पर सियासत तेज, विपक्ष ने उठाए सवाल, केशव का पलटवार

यूपी में पृथ्वीराज फिल्म को लेकर सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखी तो सपा और कांग्रेस ने सवाल उठाये. इस पर सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री केशव ने पलटवार भी किया.

पृथ्वीराज फिल्म पर सियासत तेज, विपक्ष ने उठाए सवाल, केशव का पलटवार
केशव प्रसाद मौर्य (Photo Credit : Twitter)

लखनऊ, 3 जून : यूपी में पृथ्वीराज फिल्म को लेकर सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखी तो सपा और कांग्रेस ने सवाल उठाये. इस पर सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री केशव ने पलटवार भी किया. सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार फिल्म मुफ्त के बजाय टिकट लेकर देखती तो इससे राज्य के राजस्व का नुकसान नहीं होता. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नसीहत देते हुए अपने पहले ट्वीट में कहा कि 'ऐतिहासिक फिल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान हालत भी देखें. इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती.'

इसके कुछ देर बाद अखिलेश यादव ने एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिल्म के कलाकारों और अपने मंत्रियों के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग देख रहे हैं. अखिलेश ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया कि 'लोकभवन में सपा सरकार के बनाए 'आधुनिक' आडिटोरियम में भाजपा सरकार की कैबिनेट 'ऐतिहासिक' फिल्म देख रही है. वैसे फिल्म पीछे बैठकर देखी जाए तो और भी अच्छी दिखती है और मुफ्त के बजाय टिकट लेकर भी क्योंकि इससे राज्य के राजस्व का नुकसान नहीं होता.' अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, अखिलेश यादव जी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज पर आपका कमेंट मानसिक दिवालियेपन का परिचायक है. आपको स्पष्ट करना चाहिए कि आक्रमणकारी मोहम्मद गोरी के बारे में क्या कहना चाहते हैं. यह भी पढ़ें : Meerut: दुकान के बाहर सो रही मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति ने किया रेप का प्रयास, चेहरे पर ईंट से किया वार

उधर, कांग्रेस ने भी सरकार के फिल्म देखने पर सवाल खड़े किए. कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि यूपी सरकार पूरे प्रदेश की पिक्च र खराब करके यहां फिल्म देख रही है. पृथ्वीराज के नाम पर फिल्म देखें अच्छी बात है. लेकिन उनके आचरण से सीखने की जरूरत है. उन्होंने अपनी जनता के लिए त्याग किया है. यहां उसके उलट आचरण हो रहा है. जो भी इस सरकार में रोजागर मांगता है उसे लाठी से पीटा जाता है. सरकारी नौकरी को खत्म किया जा रहा है. कहा कि खूब फिल्म देखें पर उनसे मिलने वाले लाभ को जनता को बताएं.

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को रिलीज होने से पहले ही उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी है. सीएम योगी ने अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' देखने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में यह फिल्म टैक्स फ्री की जाएगी. उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म के निर्देशक को और कास्ट को बधाई देता हूं. मुझे कई वर्षों के बाद किसी फिल्म को देखने का अवसर प्राप्त हुआ. मुझे कुछ देरी हुई आने में, पर आप सबने देखा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).