देश

केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में तैनात दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, घटना स्थल पर मौत

जिले में केन्द्रीय मंत्री की सुरक्षा में तैनात दरोगा ने मंगलवार को अपनी सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. घायल अवस्था में उसे डा राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में तैनात दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, घटना स्थल पर मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: जिले में केन्द्रीय मंत्री की सुरक्षा में तैनात दरोगा ने मंगलवार को अपनी सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. घायल अवस्था में उसे डा राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आवास विकास में ग्रामीण बैंक की एक शाखा का शुभारम्भ करने के लिये आये केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला के सुरक्षा दल में फर्रूखाबाद के फतेहगढ़ में तैनात दरोगा तारा बाबू तैनात थे. उनकी जिप्सी जनपद शाहजहाँपुर के हुल्लापुर चौराहे के निकट अयूब टायर की दुकान के सामने खड़ी थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले दरोगा जिप्सी के निकट ही अपने मोबाइल से किसी से वार्ता करते रहे थे. जिसके बाद वह दुकान के भीतर कुर्सी पर बैठ कर बातचीत करने लगे इसी दौरान उन्होंने अचानक अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल कर खुद को तीन गोलियां मार ली. दरोगा के खुद को गोली मारने की सूचना पर थानाध्यक्ष अल्लागंज, राजेपुर व अमृतपुर की पुलिस मौके पर पहुंची. उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़े: केरल बाढ़ पीड़ितों की जान बचाने वाले रियल लाइफ हीरो जिनीश जेरोन की हादसे में मौत

फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दरोगा तारा बाबू(50 वर्ष) ने हुल्लापुर चौराहा शाहजहांपुर के पास सरकारी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है परिजनों ने किसी भी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2018 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).