भोपाल में ‘ममी’ बना शव बंद फ्लैट से बरामद, करीब 6 महीने पहले हुई थी मौत, जांच में जुटी पुलिस
ध्यप्रदेश के भोपाल से एक रहस्यमयी घटना सामने आई है. यहां पिछले कुछ दिनों से बंद एक फ्लैट से एक शव बरामद किया गया है. शव के बारे में बताया जा रहा है कि करीब 6 माह पहले मृतक की मौत हुई है
भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल (Bhopal) से एक रहस्यमयी घटना सामने आई है. यहां पिछले कुछ दिनों से बंद एक फ्लैट से एक शव बरामद किया गया है. शव के बारे में बताया जा रहा है कि करीब 6 माह पहले मृतक की मौत हुई है. वहीं इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल से शव के नर कंकाल को बरामद करने के बाद मामले की जांच पड़ताल में लग गई है.
फ्लैट से बरामद शव को लेकर पुलिस ने बताया कि बेड बॉक्स में शव को गद्दों के नीचे छुपाकर रखा गया था. शव एक सूती चद्दर में लिपटा हुआ था. इसके साथ बेड बॉक्स अन्य बहुत से कपड़े रखे गए हुए थे. पुलिस के अनुसार, शव देखकर लगता है कि यह छह महीने से ज्यादा पुराना है. शव पूरी तरह से नष्ट नहीं हुआ बल्कि ममी जैसा बना गया है. शव के हाथ पैर छोड़कर बाकी अंग वैसे ही बरकरार हैं यह भी पढ़े: बिहार में महिला और उसके 3 बच्चों के फंदे पर झूलते शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
वहीं इस घटना के बाद भोपाल में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि शव किसका है. प्रथम दृश्टया में पुलिस का इस शव को देखकर कहना है कि शव किसी महिला का लगता है क्योंकि शव के बाल लंबे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

